कसया। विद्युत निगम की ओर से रैली निकाली गई। उपभोक्ताओं से ओटीएस का लाभ लेने की अपील की गई। बताया कि एक मुक्त समाधान योजना तीन चरणों में 15 दिसंबर से 31 जनवरी 2025 तक 47 दिन तक लागू रहेगी। इसके लिए उपभोक्ता को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। उन्हें 30 सितंबर 2024 तक के बकाया विद्युत बिल के सरचार्ज में छूट मिलेगी। अधीक्षण अभियंता प्रदीप वर्मा ने योजना का लाभ लेने कर अपील की। इस दौरान अधिशासी अभियंता ई राघवेंद्र कुमार सिंह, एसडीओ अशोक कुमार, जेई प्रसून श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद