कसया। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में शनिवार को विद्युत संघर्ष समिति के बैनर तले अभियंताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि निजीकरण निरस्त होने तक लड़ाई जारी रहेगी। निगम के कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि निजीकरण जनविरोधी है। इसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर समाप्त हो जाएंगे। बिजली महंगी होगी और इससे निजी कंपनियों को लाभ पहुंचेगा। इस दौरान एसडीओ सुकरौली सौरभ श्रीवास्तव, फाजिलनगर राहुल द्विवेदी, शैलेष, राजेश, शुभम अग्रहरि, प्रवीण पांडेय, देवेंद्र सिंह, हरेंद्र गुप्ता, विजय सिंह, अरूण, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद