फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: क्राॅसिंग और मकान के ऊपर से गुजरे बिजली के तार होंगे भूमिगत

Wed, 03 Jan 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बे में मकान के ऊपर और क्राॅसिंग से होकर गुजरे बिजली के तार भूमिगत किए जाएंगे। इससे लोगों को बार-बार फाल्ट की समस्या से निजाते मिलने के साथ होने वाली दुर्घटनाओं से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

कस्बा में हाईटेंशन तार व एलटी तार कई जगह एक-दूसरे के ऊपर से गुजरे हैं। इसके चलते वहां बार-बार फाल्ट की समस्या होती है। इसको लेकर व्यापार मंडल की तरफ से कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और बिजली निगम के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर मांग की गई थी। इसको गंभीरता से लेते हुए प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने कस्बा में इन स्थानों पर अंडर ग्राउंड बिजली तार बिछाने के लिए धन अवमुक्त कर दिया है। इसकी जानकारी होने पर पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पशुपतिनाथ जायसवाल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष रामानंद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, महामंत्री व्यास सिंह, दिनेश सिंह, कन्हैया लाल स्वर्णकार, ओमप्रकाश गुप्ता, रीतेश जायसवाल, धीरज वर्मा आदि प्रसन्नता जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें