फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली का तार गिरा, युवती झुलसी

Mon, 01 Jul 2024 05:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के रहसू सुमाली पट्टी गांव में करंट प्रवाहित बिजली का तार टूट कर एक युवती की पीठ पर गिर गया। युवती गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रविवार की दोपहर करीब एक बजे हो रही हल्की बारिश के दौरान बिजली का तार टूट कर गांव के सूर्यभान शर्मा की 20 वर्षीय पुत्री निभा शर्मा की पीठ पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी होने पर परिजन उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

छोटी गंडक में दिखा महिला का शव, नहीं पहुंची पुलिस
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया उर्फ अकटहा गांव के पास छोटी गंडक नदी में रविवार की शाम महिला का शव बहता देखा गया। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। लेकिन देर शाम तक पुलिस नहीं पहुंची। थानाध्यक्ष कप्तानगंज राजकुमार बरवार ने बताया कि मौके पर पुलिस को भेजा जा रहा है। गांव वालों ने बताया कि 15 जून को भी छोटी गंडक नदी में दो शव दिखा था। उस समय भी पुलिस को सूचना दी गई थी। लेकिन पुलिस नहीं आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें