संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विद्युत उपकेंद्र फाजिलनगर से जुड़े जोकवा फीडर, रहसु फीडर समेत साउथ फीडर के करीब 50 गांव में शनिवार को बिजली आपूर्ति ठप रही। दोपहर बाद हुई बारिश के बाद लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो उठे।
फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र से सोहंग, लवकुश, देवपोखर, सोंदिया बुजुर्ग, हाटा, सपहांं, गांगीटीकर, किशुनदेवपट्टी, किशुनदास पट्टी, भलुही, श्रीरामपट्टी, दुरखिया, विजेधरा आदि गांव में शनिवार को 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। उपभोक्ता लगातार निगम के अधिकारियों को फोन करते रहे, लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। जेई संदीप मिश्रा ने बताया कि मोहर्रम पर ताजिया का जुलूस निकला था। कोई बड़ा हादसा न हो जाए, इसको ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति बंद की गई है। शाम सात बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।