टेकुआटार। रामकोला विद्युत केंद्र के टेकुआटार फीडर में खैरटवा मार्ग पर कई माह से से लटका बिजली का पोल बृहस्पतिवार को अचानक गिर गया। उस दौरान बिजली आपूर्ति चालू थी। गनीमत रहा कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इस संबंध में जेई अरुण राय ने बताया कि जल्द ही बिजली के पोल को ठीक करा दिया जाएगा।