खड्डा। ट्रैक्टर-ट्राॅली के ठोकर से विद्युत पोल टूटने के कारण सिसवा गोपाल गांव में 18 घंटे तक गांव की बिजली सप्लाई ठप रही। इससे लोगों को इस भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खड्डा क्षेत्र के ग्राम सिसवा गोपाल में सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर-ट्राॅली की ठोकर से विद्युत पोल टूट गया। लोगों की सूचना पर सप्लाई बंद की गई। विद्युत विभाग मंगलवार दोपहर बाद नया पोल लगाया गया। तब जाकर गांव की सप्लाई बहाल हुई और लोगों ने राहत की सांस ली।