फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लोकतंत्र की मजबूूती के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। सेवरही कस्बा स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल से मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें कस्बे के लोगों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रबंधक रणविजय शाही ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की पहचान होती है। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा। इसलिए सभी छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों को मतदान के दिन पहले मतदान फिर जलपान करने के लिए प्रेरित करें। इसके बाद स्कूल परिसर से निकली जागरूकता रैली मेन रोड, स्वर्ण नगर, जवाहर नगर, तुलसी नगर, किदवई नगर, पटेल नगर, सीसी रोड आदि स्थानों पर भ्रमण कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रजनीश तिवारी, अरविंद यादव, संतोष पटेल, देवेंद्र मिश्र, सत्यम रौनियार, कामिनी श्रीवास्तव, विपुल मिश्र, आशुतोष पांडेय, सजिया खातून, रेनू वर्मा, प्रियंका रावत, रागिनी जायसवाल, प्रियंका जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें