फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट में घायल बुजुर्ग महिला की अस्पताल में मौत

Fri, 12 Jan 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के बड़हरा बाबू गांव के बरवा स्थान टोले में बुधवार की करीब पांच बजे एक व्यक्ति के घर आए रिश्तेदारों से विवाद के बाद मारपीट हो गई। बीच-बचाव करने गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उनकाे रामकोला सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के बरवा स्थान निवासी नौशाद अहमद (27) की शादी गोरखपुर निवासी जोया शबनम से बीते 25 मई को हुई थी। नौशाद ने बताया कि ससुराल पक्ष से बुधवार की शाम करीब पांच बजे एक वाहन से पांच लोग आए और उन्हें मारने पीटने लगे। घर में घुसकर सामान भी तितर-बितर करने लगे। मारपीट होता देख उनकी दादी नशिरुन निशा छुड़ाने गईं, तो उनको धक्का देकर गिरा दिया गया, जिससे उनके सीने पर चोट लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बडे़ भाई और पिता को थाने लाई। नौशाद ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई की। इस दौरान दादी की तबीयत बिगड़ने पर गांव के लोग रामकोला सीएचसी ले गए, जहां से डाॅक्टर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार की देर रात उनका जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस नशिरून की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें