खड्डा। ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला की मौत उसके घर पर हो गई। शुक्रवार देर शाम नारायणी नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भगवान की निवासी चंपा देवी 70 एक सप्ताह पूर्व शनिवार को खड्डा क्षेत्र में आइपीएल चीनी मिल के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उनका इलाज गोरखपुर में किया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर परिजन घर लाए थे। संवाद