रामकोला। कुस्महा के जोगवलिया टोला की 57 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना पति ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी बृजलाल राजभर की पत्नी शकुंतला देवी काफी दिनों से बीमार थीं। पति ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर वह सीएचसी रामकोला लेकर पहुंचे, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद