विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल लाला छपरा गांव के पास सोमवार की सुबह करीब 10 बजे बाइक की चपेट में आई 60 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लाला छपरा के दुबौली बाजार निवासिनी 60 वर्षीय लालता देवी सोमवार की सुबह करीब दस बजे घर से खेत जा रही थी। उसी दौरान शुकुल पट्टी की तरह जा रहे एक बाइक सवार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सर में गंभीर चोट लगने से नाक व कान से खून आना शुरू हो गया था।
बाइक चालक के भी हाथ- पैर में चोट आई थी। मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को दुदही सीएचसी भेजवाया, जहां लालता की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दियाद्व जहां इलाज के दौरान देर रात में मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।