- कसया रोडवेज बस स्टेशन के बाहर हुई दुर्घटना
कसया। बस स्टेशन के बाहर रविवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से कलावती देवी (85) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रोडवेज बस स्टेशन के बाहर गोरखपुर रोड पर वार्ड नंबर-26 शहीद अमियनगर वार्ड की निवासी कलावती देवी जा रही थी। इसी बीच पीछे से रोडवेज बस ने सवारी बैठाने के चक्कर में टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजन उन्हें सीएचसी कसया ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कसया पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कसया थाने के इंस्पेक्टर दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
000000
हाईटेक स्टेशन बनने के बाद भी सड़क पर सवारी भरते हैं सवारी
कसया। गोरखपुर रोड पर अत्याधुनिक बस स्टेशन बन गया है, लेकिन रोडवेज बस चालक हमेशा सड़क पर ही सवारी बैठाते हैं। इससे जाम लगने के अलावा आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वहीं मुख्य चौराहा गांधी चौक और थाने के बीच में बस स्टेशन है। यातायात सुविधा के लिए चौक से लेकर बस स्टेशन तक ट्रैफिक व सिविल पुलिस की ड्यूटी रहने के बावजूद भी इस तरह का दृश्य हमेशा देखने को मिलता है। रोडवेज और निजी बस चालकों को हमेशा सड़क पर ही सवारी चढ़ाना उतारना होता है। इससे लोगों को दिक्कतें होती हैं। जाम भी इनकी वजह से लगता है। इससे दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है।