फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नाबालिग छात्रा से बुजुर्ग ने की छेड़खानी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार/ कसया। कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर नगर पंचायत के एक वार्ड में स्कूल जा रही आठ वर्षीय छात्रा से उसके ही वार्ड के निवासी बुजुर्ग ने छेड़खानी की। बालिका ने इसकी जानकारी मां को दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो व छेड़खानी का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पूर्व भी आरोपी मोहल्ले में ऐसी हरकतें कर चुका है। सोमवार को स्कूल जाने के लिए आठ वर्षीय छात्रा बस आने का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान छात्रा के ही वार्ड का निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग वहां पहुंचा और छेड़खानी करने लगा। घर जाने के बाद छात्रा ने इसकी जानकारी मां को दी। प्रभारी एसओ प्रविंद्र राय ने बताया कि मामला दो दिन पुराना है। बृहस्पतिवार को तहरीर दी गई है। पीड़ित छात्रा के मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें