अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव भलुही निवासी 68 वर्षीय रामकवल सिंह बीते 31 जनवरी को हाटा-पिपराइच मार्ग पर डुमरी गांव के पास पलटे टेंपो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज करा रहे थे। बुधवार की रात इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को शव उनके घर पर पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गया। दोपहर बाद परिजन उनका अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद