अहिरौली बाजार। बोदरवार-तिनहवा मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव महुई निवासी 70 वर्षीय ब्रह्मा सिंह बृहस्पतिवार शाम खेत में फसल देखने गए थे। भलुही गांव के पास बोदरवार की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार ने चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें गोरखपुर मेडिकल काॅलेज ले गए। संवाद