फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भैंस निकालने के प्रयास में नहर में डूब कर बुजुर्ग की मौत

Mon, 22 Jun 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के भोजौली बाजार निवासी एक बुजुर्ग की रविवार को नहर में डूबने से मौत हो गई। यहां के कल्पनाथ दीक्षित (72) रविवार दोपहर भैंस चराने नहर किनारे गए थे। उनकी एक भैंस नहर में चली गई। उसको निकालने के प्रयास में उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद देर शाम उनका शव नहर से बरामद कर लिया गया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया की पुलिस मौके पर गई है। परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं है। वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें