फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत

Thu, 07 Aug 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा निवासी एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थिति में मंगलवार की देर रात मौत हो गई। मृत अवस्था में परिजन उन्हें सीएचसी लाए, जहां डॉक्टर की सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामकोला सीएचसी के डॉक्टर ने रामकोला पुलिस को सूचना दिया कि एक 65 वर्षीय बुजुर्ग मृत अवस्था में भर्ती कराया गया। काफी पूछने पर परिजनों ने मृतक का नाम अहमद अली बताया। एसएचओ राज प्रकाश सिंह ने बताया कि सीएचसी की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें