फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Mon, 04 Mar 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। शनिवार की देर रात चौराहा से पैदल घर जाते समय हादसा हुआ। हादसे के बाद बाइक सवार युवक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा निवासी हंसराज शर्मा (60) शनिवार को खैरटिया चौराहे पर किसी काम से आए थे। काम निपटाने के बाद वह देर रात को पैदल घर जा रहे थे। अभी वह नहर की पटरी पर पहुंचे थे कि बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को लेकर नेबुआ नौरंगिया सीएचसी पर ले गए, हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते उनकी मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें