फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इलाज के बाद घर आए बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। बाइक से रामकोला जा रहे 75 वर्षीय एक बुजुर्ग की सोमवार की देर रात मौत हो गई। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद रविवार को ही वह घर आए थे। क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव के कोटिया टोला निवासी 75 वर्षीय रामनगीना पांडेय बीते 17 सितंबर की शाम बाइक से रामकोला की तरफ जा रहे थे। अभी वह गोबरही चौराहे पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। उनके सिर में गंभीर चोट लगने से काफी रक्त निकला था। मौजूद लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से रामकोला सीएचसी भेजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें गोरखपुर मैडिकल कालेज रेफर कर दिया था। वहां इलाज के बाद रविवार को डॉक्टर ने घर भेज दिया। सोमवार शाम वे भोजन के बाद दवा लेकर सोने चले गए। देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें