फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Thu, 19 Sep 2024 06:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। जनता इंटर कॉलेज सामने बुधवार को शाम छह बजे तेज रफ्तार बाइक सवार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। रामकोला थाना क्षेत्र के अहिरौली कुसमी गांव निवासी सुरेश पांडेय रामकोला नगर में किसी काम से गए थे। काम निपटाने के बाद पैदल घर लौट रहे थे। बाजार से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही बाइक की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल सुरेश पांडेय को लोग सीएचसी पर ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रामकोला थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें