फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रिश्तेदार के हमले से बुजुर्ग घायल

Thu, 09 May 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज/सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ के जमुनिया टोला निवासी पर बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला कर उसरा रिश्तेदार भाग गया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें तमकुहीराज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ गांव के जमुनिया टोला निवासी बाबूजान (54) पर उनके किसी रिश्तेदार ने किसी बात से नाराज होकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी रिस्तेदार बाइक लेकर वहां से भाग गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन उन्हें सीएचसी तमकुहीराज ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रविंद्र नगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

0
गन्ने के खेत में लगी आग
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित हरिहरपुर के पास बुधवार की रात करीब आठ बजे गन्ने के पत्ते और पुआल में किसी वजह से आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौजूद लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगी से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप है। गनीमत रहा कि आग पेट्रोल पंप के पास तक नहीं पहुंची, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें