कसया। सड़क हादसे में घायल साइकिल सवार बुजुर्ग की मंगलवार सुबह मौत हो गई। वह साइकिल से किसी काम से कसया जा रहे थे। बाड़ीपुल चौराहा के पास चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। थाना क्षेत्र के मधवापुर निवासी 75 वर्षीय रामचंद्र जायसवाल कसया जाने के लिए सुबह साइकिल से निकले। बाड़ीपुल चौराहे के समीप सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने कसया सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संवाद