तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के हाईवे पर तहसील गेट के समीप अज्ञात पिकअप की चपेट आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव मोरवन मठिया निवासी ईश मुहम्मद (70) रविवार को साइकिल से तमकुहीराज की ओर आ रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर तहसील गेट के समीप अज्ञात पिकअप की चपेट में आ गए। पिकअप में फंस कर बुजुर्ग करीब 100 मीटर सड़क पर पर घिसटते रहे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पिकअप चालक मौके से भाग निकला। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद