फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव
विज्ञापन

खड्डा (कुशीनगर)। क्षेत्र के दियारा में एक झोपड़ी में फंदे से लटक रहा 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मंगलवार की सुबह लोगों ने शव देखकर शोर मचाया। बाद में मृतक की पहचान शिवपुर निवासी सुख्खल मुसहर के रूप में हुई।
वह सोमवार की दोपहर घर से अचानक लापता हो गए थे। तभी से परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। शव को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह करीब दस बजे लोग दियारा में खेती करने गए थे। इसी बीच गंडक नदी के पास बनी झोपड़ी में नायलान की रस्सी के फंदे के सहारे एक व्यक्ति का शव लटकता देखकर लोगों ने शोर मचाया। मृत व्यक्ति के दोनों हाथ खुले हुए थे। जमीन से कुछ ही ऊंचाई पर पैर लटक रहे थे। लोगों ने इसकी जानकारी शिवपुर पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत व्यक्ति की पहचान सुख्खल के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार को सुख्खल नाराज होकर घर से निकल गए थे। तभी से उनकी तलाश चल रही थी। बुुजुर्ग के घर से करीब चार किलोमीटर दूर दियारा में जाकर आत्महत्या करने पर लोगों ने संदेह जताया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें