पडरौना। जिले में जनवरी से अब तक कुल 26 डेंगू के मामले सामने आए हैं। ऐसे में अब मलेरिया विभाग की ओर से इस केस से जुड़े गांव व कस्बे में डेंगू के लारवा खोजे जा रहे हैं। इसके लिए विभाग की ओर से आठ टीम बनाई गई है। प्रत्येक टीम में आठ सदस्य है। अब तक यह टीम 2400 स्थानों पर कार्य किया है। लेकिन अब तक विभाग को डेंगू के लारवा नहीं मिले है। जिला मलेरिया अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि हर दिन टीम दो से तीन स्थानों पर भ्रमण कर घरों के कूलर में जमा पानी को गिरवाकर ताजा पानी डलवाने के अलावा टायर की दुकान, कबाड़ की दुकानों पर जमा पानी को खाली कराती है। यहां लारवा की जांच की जाती है, लेकिन अबतक लारवा नहीं मिले हैं।