फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीनी विवाद में हुई मारपीट में आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पडरौना। गुरवलिया बाजार क्षेत्र के राजापाकड़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर रुप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा राजापाकड़ गांव के टोला जमुआन में राजदेव और नागेंद्र यादव पट्टीदार है। इनके बीच लंबे समय से जमीन का विवाद है। इसको लेकर दोनों पक्षों में मंगलवार की शाम मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से संतोष यादव (29), केशव यादव (25), सुरभि (15), राजदेव (55) व किरन देव(24) और दूसरे पक्ष से रीता देवी (40), नागेंद्र यादव (41) व कौशल (11) घायल हो गए। दोनों पक्ष सीएचसी तमकुहीराज इलाज के लिए पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में तुर्कपट्टी एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें