फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आपसी सद्भाव और भाईचारा बढ़ाता है सहभोज

Mon, 15 Jul 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। आरएसएस की तरफ से रविवार को बालिका इंटर काॅलेज पकड़ीयार बाजार परिसर में वन बिहार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सहभोज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक ने कहा कि सहभोज से आपसी सद्भाव एवं भाईचारा बढ़ता है। यह स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायक होता है।
विज्ञापन

देवरिया के विभाग प्रचारक ऋषि ने कहा कि संघ हिन्दू हितों के प्रति समर्पित संगठन है। समय-समय पर संघ के कार्यकर्ताओं ने प्राकृतिक आपदा के दौरान भी बिना किसी भेदभाव के पीड़ितों की सेवा कर शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम को संघ के सेवरही नगर कार्यवाह गुरुशरण जायसवाल, प्रहलाद केशरी, निर्मल अग्रवाल, राजेश जायसवाल, राजेंद्र वर्मा, प्रहलाद वर्मा आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय देवड़ा, सहदेव बरनवाल, केदार प्रजापति, राजेश्वर गुप्ता, अशोक सिंह, अजय गुप्ता, शुकदेव रौनियार, सुनील वर्मा, बृजकिशोर बरनवाल, अरविंद जायसवाल, रामजी कसेरा, धीरज सिंह, श्रीराम जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें