खड्डा। नगर पंचायत की बदहाल काली मंदिर रोड पर गड्ढे में बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद सड़क की बदहाली को लेकर लोगों में नाराजगी सामने आई। स्थानीय लोगों के अनुसार काली मंदिर रोड पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है। बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है। हादसे की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पांडेय ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत कराने की पहल शुरू की है। विभागीय स्तर पर सड़क को दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही है। संवाद