फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ई-रिक्शा पलटा, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीनगर। कसया थाना क्षेत्र के बैरिया चौराहे के पास बुधवार की शाम एक ई-रिक्शा पलट गया। इस हादो में एक महिला घायल हो गई। मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी कसया भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के साड़ी खुर्द के टोला बंजारापट्टी दक्षिणी निवासी समसुद्दीन अंसारी पत्नी किताबुन और बेटी के साथ कसया गए थे। वहां से समसुद्दीन घर लौट आए, जबकि पत्नी और बेटी ई-रिक्शा से घर आ रही थीं। बैरिया चौराहे के ईदगाह के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में किताबुन गंभीर रूप से घायल हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें