कसया। ब्लाक के विभिन्न परिषदिय विद्यालयों में मंगलवार को कसया बीईओ ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें तीन विद्यालय बंद मिला। तो एक सहायक शिक्षक और एक शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले जिसपर बीईओ ने आनलाईन पोर्टल पर रिपोर्ट कर दिया। बीईओ के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय भिखारी चोर, कलवारी पट्टी और भरटोली विद्यालय बंद मिला। और प्राथमिक विद्यालय रजवाबर में सहायक अध्यापक पुनम कुमारी और शिक्षा मित्र धर्मावती अनुपस्थित मिली। बीईओ अशोक कुमार यादव ने बताया कि सुबह करीब 8 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया है। जिसमें 3 विद्यालय बंद मिले है और एक सहायक और एक शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिली है। जिसका रिपोर्ट बनाकर पोर्टल और बीएसए को भेजा गया है।