फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लछिया के दुर्गेश ने भटनी के रितेश को दी पटखनी

विज्ञापन
फाजिलनगर में पहलवानों से हाथ मिलाकर दंगल की शुरुआत कराते नन्दलाल विद्रोही।
विज्ञापन
फाजिलनगर। क्षेत्र के लछिया देवरिया स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित जन्माष्टमी मेला में कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के अलावा अन्य कई जिलों के पहलवानों ने दाव आजमाईश की।समाजसेवी नंदलाल विद्रोही कुश्ती की शुरुआत लछिया के दुर्गेश प्रसाद और भटनी के रितेश यादव को हाथ मिलाकर की। इनके बीच हुई कुश्ती में दुर्गेश ने रितेश को पटखनी दी। इसी तरह पडरौना के लाल बचन ने देवरिया के अंकित को, प्रेमनगर के मुकेश ने विजयपुर के राहुल को और फाजिलनगर के प्रदीप ने अतरौल के नितिन को चित कर विजेता घोषित हुए। सुरेंद्र पहलवान ने निर्णायक भूमिका निभाई। अंत में आयोजक ग्राम प्रधान श्रीराम यादव और पूर्व प्रधान रमाशंकर सिंह यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान सुदर्शन सिंह, बृजेश मिश्र, चारुचंद्र मिश्र, राकेश मिश्र, शेषनाग सिंह, सुनील राजभर, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें