कप्तानगंज । तहसील क्षेत्र में अवैध बालू खनन की मिल रही शिकायत पर एसडीएम और एसएचओ ने कार्रवाई की। मंगलवार की रात 12 बजे एसडीएम मोहम्मद जफर और एसएचओ विनय कुमार सिंह ढेढिया घाट पर पहुंचे। वहां अवैध तरीके से बालू लाद रहे लोग पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को देखकर भाग गए। मौके पर मिले डंपर को टीम ने सीज कर दिया। एसडीएम ने कहा कि अवैध बालू का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद