फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तार टूटने से शहर समेत 200 गांवों बिजली गुल

Wed, 18 Jun 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विद्युत वितरण उपकेंद्र पडरौना को कसया से आती 33 केवी मेन लाइन का तार टूटने से शहर समेत 200 गांवों की करीब डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही। इस कारण इस भीषण गर्मी में शहरवासियों के साथ ही ग्रामीणों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।विद्युत वितरण उपकेंद्र पडरौना को कसया से आती 33 केवी मेन लाइन का तार मंगलवार काे सायं करीब 6:30 बजे टूट गया। इससे पडरौना उपकेंद्र को आने वाली मेन लाइन की सप्लाई ठप होने से इस उपकेंद्र के सातो फीडरों की सप्लाई ठप हो गई। इस कारण पडरौना शहर समेत 200 गांवों की बत्ती गुल हो गई। मरम्मत के बाद सायं 7:53 बजे सप्लाई बहाल हो सकी। सप्लाई बहाल तो हो गई लेकिन इसके साथ ही बार-बार ट्रिपिंग की समस्या शुरू हो गई। इससे लोग परेशान रहे। इस संबंध में जेई शुभम गौड़ ने बताया कि मेन लाइन की तार टूटकर गिर गई थी। इस कारण कुछ समय बिजली गुल हुई थी। तत्काल फाल्ट को ढूंढ़कर मरम्मत कर सप्लाई बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें