फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संकरे पुल के कारण लगता है दिन भर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों ने कहा कि एक और पुल बने तो मिले इस जाम से निजात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर से होकर गुजरने वाली एनएच-28बी शहर का सबसे व्यस्त और मुख्य मार्ग है। गंडक नहर पर बने मुख्य पुल के दोनों तरफ सड़क तो चौड़ी कर दी गई है। पर, पुल अभी संकरा है। इसके कारण दिन भर जाम लगा रहता है। पुल पार करने में लोगों को 15-20 मिनट का समय लग जाता है। जाम भी आसपास नहीं बल्कि डेढ़ से दो किमी तक लग जाता है। जिसे खत्म कराने में पुलिस के भी पसीने छूट जाते हैं।
सुभाष चौक से जिला मुख्यालय की तरफ से जाने वाली सड़क शहर की सबसे व्यस्त सड़क है। इस रास्ते जिला मुख्यालय के अलावा कसया, गोरखपुर, देवरिया, कुबेरस्थान, तुर्कपट्टी के लोग आते जाते हैं। लोगों को इस मार्ग पर स्थित गंडक नहर पर बने पुल को पार करना पड़ता है। इस पुल के दोनों तरफ सड़क चौड़ा कर एनएच-28बी बनाया गया है। इसके अलावा नहर की पटरी से होेकर नेपाल राष्ट्र को जोड़ने के लिए झुलनीपुर जाने के लिए बाईपास सड़क बनी है। इस मार्ग पर भी हर दिन वाहनों की लंबी लाइन लगी रहती है। यहां सड़क की अपेक्षा पुल संकरा होने के कारण रुक-रुक कर जाम लगता रहता है। सप्ताह में दो से तीन ऐसा होता कि इसकी दोनों तरफ से करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लाइन लग जाती है। उससे निकलने में लोगों को घंटे भर का समय लग जाता है। राहगीरों की मानें तो यहां सड़क के अनुरूप एक और पुल बने तब जाकर इस जाम से निजात मिल सकेगा।
विज्ञापन


000000
इस पुल पर जाम लगना हर दिन की बात है। कई दिन तो जाम से निकलने में 15 से 20 मिनट लग जाता है।

- गोविंद यादव, पडरौना।

0000000

बिना गंडक नदी को पार किए जिला मुख्यालय की तरफ नहीं जा सकते हैं। इसी रास्ते बस और भारी वाहन भी आते जाते हैं। इसी के कारण जाम लगता है। नहर पर एक और पुल बन जाए तो लोगों को राहत मिलेगी।
- ज़ुन्नु लारी, निवासी छावनी।

0000000
इस रास्ते शहर में जाते समय जाम में फंसना तय है। आने-जाने का मन नहीं करता है, लेकिन विकल्प न होने के कारण मजबूरी है। लोगों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए प्रशासन को पहल करनी होगी।

- ध्रुव कुमार, निवासी बालखंडी।

0000000

दो दिन अवकाश के बाद मंगलवार को सभी सरकारी कार्यालय खुले हैं। इसके चलते आज भीड़ अधिक है। पुल पर हर दिन जाम लगता है। अब तो जाम से जूझने की आदत बन गई है।

- असलम अंसारी, निवासी इन्द्रसेनवा।

0000000
गंडक नहर के पुल की दोनों तरफ से यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए हैं। ताकि लोगों को जाम से परेशान न होना पड़े। ये कर्मचारी बारी-बारी से लोगों को आगे भेजते हैं। जाम से छुटकारा दिलाने में उपलब्ध संसाधनों पर यातायात पुलिस सक्रिया है।
विज्ञापन


- सत्य सन्याल शर्मा, टीआई, कुशीनगर।

0000000

गंडक नहर के एक तरफ की पटरी पर नेपाल सीमा तक सड़क बन गई है। दूसरी तरफ से सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पुल के पास जाम लगाना गंभीर है। इससे निजात दिलाने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। जाम से छुटकारा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

- मनीष जायसवाल, सदर विधायक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें