पडरौना। विद्युत वितरण उपकेंद्र रामकोला को कसया से आने वाली मेन लाइन में फाल्ट के कारण करीब 12 घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। जानकारी के अनुसार रविवार की आधी रात मेन लाइन में फाल्ट के कारण उपकेंद्र को आने वाली सप्लाई ठप हो गई। इस कारण इस उपकेंद्र से जुड़े रामकोला कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सप्लाई बहाल हो सकी। इस कारण लोगों को 12 घंटे बिजली गुल होने से काफी परेशानी हुई।