पटहेरवा। क्षेत्र के पटहेरिया चौराहे पर मंगलवार की दोपहर नशे में धुत एक व्यक्ति बाइक चोरी का आरोप लगाकर हंगामा करने लगा। सूचना पर आई पुलिस खोजबीन की तो उसकी बाइक दूसरे स्थान पर मिली। रजवटीया का चंद्रमा मंगलवार की दोपहर बिना नंबर लगी बाइक से केवाईसी कराने आए थे। वे कुछ देर बाद बाइक चोरी होने की बात कहकर शोर मचाने लगे।