फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: समूह की महिलाओं को दी गई वाहन चलाने की जानकारी

Sat, 23 Dec 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के सिधुआ बाजार स्थित मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल परिसर में समूह की महिलाओं को वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें वाहन चलाने के लिए बरती जाने वाले सावधानी के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

संभागीय निरीक्षक आरडी प्रसाद वर्मा ने कहा कि कोई भी वाहन चलाते समय चालकों को यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की चूक होने पर बड़े हादसे की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा वाहनों का फिटनेस समेत अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान मोटर ट्रेनिंग स्कूल के प्रबंधक अशोक कुमार मिश्र, शिलवंता भारती, दशरथ प्रसाद, सहाना खातून, रमावती देवी, मीरा देवी, सुनीता देवी, लालमती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें