फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आए चालक की मौत

Sun, 16 Jun 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के गाजीपुर बैरियर के पास मक्का लदे ट्रक की रस्सी कसते समय ट्रक चालक सड़क पर गिर गया। उसी दौरान गुजरे ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों ट्रक पुलिस के कब्जे में है। दुर्घटना के बाद दूसरे ट्रक का चालक भाग गया।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित गाजीपुर बैरियर के पास मक्का लदा ट्रक खड़ा था। मुजफ्फरनगर जिले के जसोई निवासी ट्रक चालक शहजाद (41) मक्का लदे ट्रक की रस्सी खोल कर टाइट कर रहा था। उनके हाथ से रस्सी छूट गई, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान उधर से गुजर रहे ट्रक की चपेट आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग अभी उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0
पुल से नहर में गिरे युवक की मौत
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोइंदी बुजुर्ग निवासी युवक शुक्रवार की रात गांव के छोटी नहर के पुल पर सोया था। वहां से वह नहर में गिर गया। नहर में डूबने से उनकी मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कोइंदी बुजुर्ग निवासी छट्ठू प्रसाद (32) शुक्रवार की रात छोटी नहर के पुल पर सोया था। देर रात वह सोने के दौरान पुल से नीचे नहर में गिर गया। शनिवार की सुबह गांव के लोग उन्हें नहर में उतराया देख परिजनों को जानकारी दी। घटना स्थल पर पहुंचे परिजन किसी कार्रवाई से इन्कार करते हुए पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें