पकवा इनार। राष्ट्रीय राजमार्ग- 28 स्थित पकवा इनार शिव मंदिर के पास कार पलटने से चालक घायल हो गया। मौजूद लोगों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी कसया भेजा। उसका इलाज चल रहा है। देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के गढ़ रामपुर निवासी पिंटू पासवान (40) गोरखपुर से कार से कसया की तरफ से जा रहे थे। रविवार की शाम करीब पांच बजे पकवा इनार के पास पहुंचे, तो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें वे घायल हो गए। उन्हें नाक के पास चोट लगी है। गनीमत रहा कि कार पलटने के समय वहां कोई अन्य वाहन व लोग नहीं थे। न तो बड़ा हादसा हो जाता। घटना की सूचना पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए थे।
कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
अहिरौली बाजार। पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर रविवार को शाम करीब छह बजे गांव घोघरा के पास एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहना था। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें पिपराइच एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। थाना क्षेत्र के गांव घोघरा निवासी मंजीत गौड़ (30) बाइक से जगदीशपुर चौराहे की तरफ से घर जा रहे थे। अभी वे गांव के पास पहुंचा ही थे कि सड़क पार करने के दौरान एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक कार के नीचे फंस गई और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को पिपराइच एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची कार में फंसी बाइक को निकलवाने में जुटी है।