फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक खड़ा करने के लिए चालक और पेट्रोल पंप कर्मियों से मारपीट

Tue, 07 Jan 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। क्षेत्र के प्रेमवलिया स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार की शाम को ट्रक खड़ा करने को लेकर चालक और पेट्रोलपंप कर्मी से मारपीट हो गई। जिसमें दो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी कसया भेजवाया। प्रेमवलिया स्थित टेगरा पेट्रोल पंप पर ट्रक चालक रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही निवासी रामकृष्ण कुशवाहा और चंदरपुर गोबरही निवासी अभिषेक कुशवाहा अपना ट्रक खड़ा कर रहे थे कि दूसरे कंटेनर ट्रक चालक से विवाद हो गया। जिसमें पेट्रोल पंपकर्मी भी शामिल होकर इन लोगों को बुरी तरह मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें