फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया ट्रक, चालक और खलासी घायल

Sun, 09 Apr 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। एनएच पर काजीपुर गांव के सामने शनिवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। यह ट्रक बिहार से गोरखपुर जा रहा था। चालक और खलासी घायल हो गए।
विज्ञापन

दुर्घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को फाजिलनगर सीएचसी भिजवाया गया। वहां चालक की हालत चिंताजनक देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बिहार की तरफ से चावल लेकर आ रहा एक ट्रक शनिवार की सुबह करीब पांच बजे एनएच पर काजीपुर गांव के सामने अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इसके बाद ट्रक पलट गया।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के कटहरा निवासी चालक राजन पाल (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। खलासी को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चालक की हालत चिंताजनक देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया की घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें