फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो करोड़ से बनेंगे नाले, जलभराव से मिलेगी निजात

Tue, 15 Apr 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के विभिन्न वार्डों में जल जमाव की समस्या दूर करने के लिए के लिए 2.11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें नगर के कई वार्डों में सीवरेज एवं जल निकासी के लिए आरसीसी नाले का निर्माण किया जाएगा। बरसात में नगरपालिका परिषद के नवसृजित मोहल्लों में जल निकासी की समस्या से लोगों को झेलनी पड़ती थी। नगरपालिका प्रशासन से नवसृजित मोहल्ले के लोगों को बरसात के दिनों में जलनिकासी की समस्या से परेशानी होती थी। इसकी शिकायत नगर पालिका कार्यालय में पहुंचती थी। लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष से इसके लिए कई बार मांग किया था। शासन से नगर पालिका को मोहल्लों में नाले का निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कर दिया गया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। लोगों की इस मांग पर विधायक पीएन पाठक ने भी शासन को पत्र लिखा था। अब नगर में जल निकासी की समस्या से वार्ड के लोगों को निजात मिलेगी। बरसात के दिनों में जल निकासी की समस्या से जूझना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें