फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाईपास के लिंक रोड पर नाला निर्माण शुरू

Tue, 25 Jun 2024 05:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के बावली चौक से बड़ी गंडक नहर तक सड़क के दोनों तरफ नाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। नाला निर्माण कार्य पूरा होने के बाद करीब चार सौ परिवारों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नगर के रामकोला रोड स्थित बावली चौक से नहर की पटरी के किनारे बने बाईपास सड़क तक नगर पालिका की तरफ से करीब डेढ़ वर्ष पहले आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। नगर के सुभाष चौक पर लगने वाले जाम से बचने के लिए रामकोला और खड्डा की तरफ से आने वाले लोग इस रास्ते बाईपास का प्रयोग कर शहर से बाहर निकल जाते हैं। लेकिन, इस सड़क के निर्माण के बाद नाली का निर्माण नहीं कराया गया था। इसके चलते यहां रहने वाले लोगों के घरों से निकला गंदा पानी सड़क के पास बने गड्ढे या खाली पड़े प्लॉट में एकत्र होता रहता था। वहां रहने वाले लोगों को जलजनित बीमारियां होने की आशंका बनी रहती थी।
लोगों की इस समस्या को देखते हुए नगर पालिका की तरफ से सड़क के दोनों तरफ नाला का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके निर्माण पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। मोहल्ले के रितिक सिंह गौतम, नंदलाल कुमार, संतोष प्रसाद, लालबाबू आदि ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य सराहनीय है। इसका निर्माण कार्य पूरा होने मोहल्ले में जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी। इस संबंध में चेयरमैन विनय जायसवाल ने कहा कि बावली चौक से गंडक नहर की पटरी से होकर गुजरी बाईपास सड़क तक बने लिंक रोड के दोनों तरफ नाले का निर्माण शुरू करा दिया गया है। निर्माण कार्य जुलाई के अंत तक पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें