फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मकर संक्रांति पर पेंच लड़ाएंगे ड्रैगन और बाहुबली

विज्ञापन
तंग की खरीदारी करते बच्चे। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर पेंच लड़ाएंगे ड्रैगन और बाहुबली
विज्ञापन

बाजार में उपलब्ध है दो से लेकर दो सौ रुपये तक की पतंगें
पडरौना। मकर संक्रांति के दिन रविवार को आसमान में ड्रैगन, बाहुबली, छोटा भीम, डोरेमन वाली पतंगें आसमान में पेंच लड़ाएंगी। पतंगबाजी के लिए बाजार में इस बार दो रुपये से लेकर दो सौ रुपये तक पतंगें बिक रही हैं। शनिवार को नगर में पतंग की दुुकानों पर बच्चों की भीड़ देखी गई।
मकर संक्रांति नजदीक आते ही नगर में पतंगबाजी का सिलसिला तेज हो जाता है। इस पर्व पर लोग दान-पुण्य और खिचड़ी खाने के साथ दोस्तों और परिवारीजनों के साथ रंग बिरंगे पतंग उड़ाएंगे। नगर के महावीरी गली, तिलक चौक, गुदरीबाजार, कसेरा टोली और कोतवाली रोड पर पतंग की दुकानें सजी हैं। शनिवार को पतंगबाजी के लिए बच्चे इन दुकानों पर अपनी पसंद की पतंग और चकरी खदीदते दिखे। दुकानदार बंटी ने बताया कि मंकर संक्रांति पर पतंग की मांग बढ़ जाती है। इसलिए त्योहार के पहले ही पतंग का स्टॉक मंगा लिया गया था। इस बार ड्रैगन, बाहुबली, छोटा भीम, वैनटेन, डोरमन, स्पाईडर मैन, ड्रैगन, बाहुबली आदि पतंगों की मांग अधिक है। दुकानदार सीता देवी ने बताया कि बच्चे 20 रुपये से सौ रुपये तक के मूल्य के पतंग अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए उड़ाई जाती है पतंग
मकर संक्रांति पर्व के आस-पास सर्दी रहती है। ऐसे में सुबह की धूप में पतंग उड़ाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा धूप में खड़े रहने से विटामिन डी भी मिलती है। धूप से सर्दियों में होने वाली स्किन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है। ज्योतिष पंडित हरिओम मिश्रा ने बताया कि पतंग को आजादी, खुशी और शुभ संदेश का प्रतीक माना जाता है। इसलिए लोग मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें