फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इंडियन डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए डॉ. वैभव ज्योति

Fri, 29 Dec 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
इंडियन डेंटल एसोसिएशन कुशीनगर के कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में नवनिर्वाचित पदा​धिकारी।
विज्ञापन
पडरौना। इंडियन डेंटल एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का चुनाव बुधवार की रात एक होटल में हुआ। पिछले वर्ष प्रेसिडेंट इलेक्ट रहे डॉ. वैभव ज्योति अध्यक्ष चुने गए। संगठन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार की अध्यक्षता में शुरू हुए कार्यक्रम में आईडीए के सदस्य शामिल हुए। पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। प्रेसिडेंट इलेक्ट (भावी अध्यक्ष) पद पर डॉ. राजन कुमार सिंह चुने गए।
विज्ञापन

इनके अलावा वाइस प्रेसिडेंट के पद पर डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता और डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, सचिव के पद पर डॉ. रितेश कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। संयुक्त सचिव के पद पर डॉ. अशोक सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय जायसवाल और सीडीएच कन्वेयर डॉ. श्वेता खेतान, सीडीई कन्वेयर डॉ. पवन कुमार यादव, स्टेट ब्रांच रिप्रेजेंटेटिव डॉ. सुशील कुमार, एग्जीक्यूटिव मेंबर डॉ. भूपेंद्र वर्मा, डॉ. शिखा तयाल, डॉ. अख़्तर हुसैन सिद्दीकी, डॉ. आनंद मणि त्रिपाठी और डॉ. अभिषेक कुमार अग्रवाल
को चुना गया। संगठन के सचिव ने इस वर्ष आईडीए कुशीनगर को यूपी स्टेट से मिले अवार्ड्स के लिए सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इसमें महिला विंग की भी स्थापना की गई, जिसका चेयरमैन डॉ. श्वेता खेतान और को चेयरमैन डॉ. सारिका आर्या को बनाया गया। इस अवसर पर डॉ. परमेश्वर, डॉ. बृजेश, डॉ. पंकज, डॉ. कृष्णा, डॉ. कृष्णमुरारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें