शिक्षक शंकर दयाल को सम्मानित करते अतिथि।स्रोत-सोशल मीडिया
खड्डा। जिले के रामकोला ब्लॉक के अमडरिया स्थित पीएमश्री विद्यालय में बतौर शिक्षक तैनात डॉ. शंकर दयाल पाठक शुक्रवार को लोकभवन लखनऊ में राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित हुए। उन्हें बेसिक शिक्षा मंत्री और माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने पुरस्कृत किया। उनके इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। खड्डा क्षेत्र के ग्राम रामपुर जंगल निवासी डॉ. शंकर दयाल पाठक के पिता ब्रजेंद्र मोहन पाठक छितौनी इंटर काॅलेज छितौनी में अंग्रेजी विषय के शिक्षक थे। डॉ. शंकर को पुरस्कार मिलने पर खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या, राकेश कुमार मिश्र आदि ने बधाई दी है। संवाद