पडरौना। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एसपी सिंह पटेल ने डॉ. मनोज यादव को दूसरी बार शिक्षक सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके इस मनोनयन पर छात्र संघ के उपाध्यक्ष राम लखन यादव, चंद्रजीत यादव, राजेश प्रताप राव बंटी, विजेंद्र पाल यादव, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, विजय कुशवाहा आदि ने बधाई दी है। संवाद