कसया। यूपी कालेज वाराणसी में प्रोफेसर रहे डा. गुलाब सिंह (88) के निधन पर बृहस्पतिवार को सखवनिया इंटरमीडिएट कॉलेज में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। परिजनों के मुताबिक प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने बीते बुधवार की सुबह जीवन की अंतिम सांस ली। परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव सखवनिया लेकर पहुंचे। जहां उनके पुत्र प्रदीप सिंह ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। शोक सभा में प्रधानाचार्य चंद्र भूषण सिंह, अमर बहादुर सिंह, दिवाकर राव, बलवंत सिंह, राज नारायण,गोरख यादव, दुर्गेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे।