पडरौना। शासन की ओर से डॉ. चंद्र प्रकाश को मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह पहले आगरा के जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता थे। वहां से इन्हें मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर पद पर तबादला किया गया है। अभी इस जिले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ब्रजनंदन सेवा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि चंद्र प्रकाश जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।